पंत ने धोनी के कैच रिकार्ड की बराबरी की - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 8 दिसंबर 2018

पंत ने धोनी के कैच रिकार्ड की बराबरी की

pant-equal-to-dhoni
एडीलेड, आठ दिसंबर, युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में शनिवार को यहां छह कैच लपककर दिग्गज भारतीय खिलाड़ी महेन्द्र सिंह धोनी के रिकार्ड की बराबरी की।  पंत ने शुक्रवार को खेल के दूसरे दिन उस्मान ख्वाजा, पीटर हैंड्सकाम्ब और टिम पेन का कैच लपका जबकि शनिवार को उन्होंने मिशेल स्टार्क, ट्रेविस हेड और जोश हेजलवुड का कैच लिया।  अपना छठा मैच खेल रहे 21 साल के इस खिलाड़ी ने मोहम्मद शमी की गेंद पर हेजलवुड का कैच पकड़कर धोनी के रिकार्ड की बराबरी की।  पूर्व भारतीय कप्तान धोनी ने 2009 में वेलिंगटन टेस्ट में न्यूजीलैंड के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की थी। पंत ने टेस्ट मैचों में 43.25 की औसत से 346 रन भी बनाये हैं जिसमें इंग्लैंड के खिलाफ 114 रन की पारी भी शामिल है।

कोई टिप्पणी नहीं: