बिहार : विद्यालय रसोइयों की अनिश्चित कालीन हडताल की तैयारी जोरों पर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 31 दिसंबर 2018

बिहार : विद्यालय रसोइयों की अनिश्चित कालीन हडताल की तैयारी जोरों पर

school-cock-strike-bihar
पटना,31 दिसम्बर। विद्यालय रसोइया संगठनों की एक संयुक्त बैठक भाकपा- माले विधायक दल कार्यालय में सम्पन्न हुई जिसमें रसोइयों की 7 जनवरी से आहूत अनिश्चितकालीन हडताल की तैयारी की समीक्षा की गई एवं आगामी कार्यक्रम के बारे में योजना बनाई गई। बैठक में बिहार राज्य विद्यालय रसोइया संघ ऐक्टू, की राज्य अध्यक्ष सरोज चौबे, माधुरी गुप्ता, बिहार राज्य मिड ड मील वर्कर्स यूनियन, सीटू, के अध्यक्ष विनोद सिंह,  बिहार राज्य विद्यालय रसोइया संघ, ऐटक के नेता नारायण पूर्वे एवं बिहार राज्य मध्यान्ह भोजन कर्मचारी यूनियन AIUTUC के सूर्यकर जितेन्द्र ने भाग लिया। अध्यक्षता सरोज चौबे ने किया। बैठक से पता चला कि पूरे बिहार में धरना , प्रदर्शन , कन्वेंशन चल रहा है।  आगामी 6 जनवरी को मशाल जुलूस निकाला जाएगा। 7 जनवरी को बीआरसी व प्रखण्ड मुख्यालयों पर प्रदर्शन एवं 8-9 जनवरी को मजदूर वर्ग की आम हडताल में रसोइया शामिल रहेंगी। उसके बाद पुन: बीआरसी,  संकुल व विद्यालयों में पिकेटिग जारी रहेगी।

कोई टिप्पणी नहीं: