बेगूसराय : प्रतिभा प्रतियोगिता में 250 छात्र एवं छात्राओं की उपस्थिति दर्ज की गई। - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


मंगलवार, 22 जनवरी 2019

बेगूसराय : प्रतिभा प्रतियोगिता में 250 छात्र एवं छात्राओं की उपस्थिति दर्ज की गई।

250student-participated-begusaray
अरुण कुमार (बेगूसराय) वीरपुर ( बेगूसराय ) अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बेगूसराय द्वारा स्वामी विवेकानंद-वीर सुभाष चंद्र बोस जयंती के पावन अवसर पर रविवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित बैधनाथ प्रसाद सिंह उच्च विद्यालय वीरपुर में जिला स्तरीय प्रतिभा-खोज,प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित किया गया।जिसमें प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न गावों कस्बों टोले मोहल्ले से कुल 250 छात्र -छात्राओं ने प्रतियोगिता परीक्षा में भाग लिया।इस संबंध सेंटर के केंद्राधीक्षक आयुष कुमार ईश्वर ने बताया कि आगामी 31 जनवरी को बेगुसराय के दिनकर हॉल सभागार में पुरुस्कार वितरण सम्मान-समारोह आयोजित कर सफल प्रतिभागियों को पुरुस्कृत किया जायेगा।मौके पर विद्यालय के एच०एम० नीरज कुमार,सेवानिवृत्त शिक्षक राजेंद्र महतों,आर्यन सिन्हा,सोनू कुमार मल्लिक,राजा कुमार,विजय कुमार,राहुल कुमार शर्मा,सुमन कुमार सोनू आदि कई गणमान्य अधिकारी, पदाधिकारी और सदस्यगण मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं: