भोपाल। अतिथि शिक्षक कांग्रेस मध्यप्रदेश इकाई की 13 जनवरी 2019 रविवार को प्रदेश कार्यालय भोपाल में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हुई| बैठक में आशीष जैन को सर्वसम्मति से प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है | प्रदेश संगठन महामंत्री अनिल शास्त्री ने आशीष जैन को अध्यक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव रखा. जिसके सभी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों ने प्रस्ताव का समर्थन किया | मध्यप्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रदेश महासचिव राजेश चौधरी प्रस्तावक और मप्र कर्मचारी कांग्रेस के कर्मचारी नेता हरीश सेन समर्थक बने | नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आशीष जैन ने प्रदेश कार्यकारिणी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश के एक लाख से अधिक अतिथि शिक्षकों व उनके परिवारों को सम्मान दिलाना ही हमारा पहला मकसद है। इस अवसर पर मनोहर माॅझी, अनिल शास्त्री, विनय जैन, भगवान सिह लोधी, संजय श्रीवास्तव, प्रताप सिंह, सीएल बुंदेला, सहित प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मोजूद थे।
रविवार, 13 जनवरी 2019
भोपाल : आशीष जैन चुने गए अतिथि शिक्षक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष
Tags
# मध्य प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मध्य प्रदेश
Labels:
मध्य प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें