नयी दिल्ली, 25 जनवरी, अयोध्या स्थित राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि-विवाद की सुनवाई के लिए शुक्रवार को पांच-सदस्यीय संविधान पीठ पुनर्गठित कर दी गयी। मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई ने पीठ में न्यायमूर्ति एस. ए. बोबडे और न्यायमूर्ति डी. वाई. चंद्रचूड़ के अलावा न्यायमूर्ति अशोक भूषण और न्यायमूर्ति एस. अब्दुल नजीर को शामिल किया है। न्यायमूर्ति भूषण और न्यायमूर्ति नजीर को न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित और न्यायमूर्ति एन. वी. रमण के स्थान पर जगह दी गयी है। नयी संविधान पीठ 29 जनवरी को अयोध्या विवाद की सुनवाई करेगी।
शुक्रवार, 25 जनवरी 2019
अयोध्या विवाद में जस्टिस गोगोई ने पुनर्गठित की संविधान पीठ
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें