गणतंत्र दिवस पर एक अशोक , दो कीर्ति और 9 शौर्य चक्र सहित 308 पदकों की घोषणा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 25 जनवरी 2019

गणतंत्र दिवस पर एक अशोक , दो कीर्ति और 9 शौर्य चक्र सहित 308 पदकों की घोषणा

one-ashoka-two-kirti-and-9-shaurya-chakra-announced-on-republic-day
नयी दिल्ली 25 जनवरी, गणतंत्र दिवस पर सेना के रणबांकुरों को एक अशोक चक्र, दो कीर्ति और 9 शौर्य चक्र सहित कुल 308 वीरता पदक प्रदान किये जायेंगे, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने वीरता पुरस्कारों को मंजूरी देते हुए सेना की जम्मू कश्मीर लाइट इंफ्रेन्ट्री के लांस नायक नजीर अहमद वाणी को मरणाेपरांत शांतिकाल के सर्वोच्च सम्मान अशोक चक्र से सम्मानित किये जाने की घोषणा की, 20 जाट रेजिमेंट के मेजर तुषार गाबा और 22 राष्ट्रीय रायफल्स के एस डब्ल्यू आर विजय कुमार को कीर्ति चक्र से सम्मानित किया जायेगा। एस डब्ल्यू आर कुमार को यह सम्मान मरणोपरांत दिया जायेगा।  स्पेशल फोर्स 10 पैरा के लेफि्टनेंट कर्नल विक्रांत पराशर , गढवाल रायफल के मेजर अमित कुमार डिमरी , 4 ग्रिनेडियर के मेजर आई किट्तजर, 9 पैरा के मेजर रोहित लिंगवाल, 1 पैरा के कैप्टन अभय शर्मा , 21 राष्ट्रीय रायफल्स के कैप्टन अभिनव कुमार चौधरी , 9 राष्ट्रीय रायफल के लांस नायक अयूब अली , 42 राष्ट्रीय रायफल्स के सिपाही अजय कुमार (मरणोपरांत) और 44 राष्ट्रीय रायफल्स के एसपीआर महेश को शौर्य चक्र से सम्मानित किया जायेगा। 

कोई टिप्पणी नहीं: