अरुण कुमार (बेगूसराय) पटना के पाटलिपुत्रा स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में ऑल इंडिया रिपब्लिक कप कराटे प्रतियोगिता में बेगूसराय का दबदबा जिला कराटे संघ बेगूसराय के महासचिव गोविंद कुमार ने बतलाया कि बेगूसराय ने 2 स्वर्ण,5 रजत समेत 3 कांस्य पदक पर निशाना साधा इस प्रतियोगिता में कैडेट बालक वर्ग में रोहित कुमार अंडर 52 किलो भार में स्वर्ण पदक,साहिल कुमार अंडर 50 किलो भार में रजत एवं आलोक राज 52 किलो भार में कांस्य पदक पर कब्जा किया।जूनिर बालक वर्ग में रवि कुमार अंडर 55 किलो भार में स्वर्ण पदक एवं संतोष कुमार 55 किलो भार में रजत पदक,सुबजूनिर बालिका वर्ग में शिवप्रिया अंडर 50 किलो भार में रजत पदक,सौम्या कुमारी अंडर 30 किलो भार में रजत पदक पर कब्जा की ,सुबजूनिर बालक वर्ग में आदित्या कुमार 30 किलो भार में रजत पदक,ऋषि कुमार 40 किलो भार में कांस्य पदक एवं राजन कुमार 25 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया।वहीं सीनियर बालिका वर्ग में कविता कुमारी अंडर 55 किलो भार में बेहतर प्रदर्शन कर बेगूसराय जिला का नाम पूरे भारत में दर्ज कर नाम रौशन किया इस मौके पर जिला कराटे संघ ,बेगूसराय के अध्यक्ष दिलीप कुमार सिन्हा,संरक्षक रविन्द्र कुमार मनोहर,बैडमिंटन संघ के राजीव कुमार सिंहा ,अफजल अली आदि ने खिलाड़ियों को फुल माला से सम्मानित कर स्वागत किया।
सोमवार, 14 जनवरी 2019
बेगूसराय : रोहित कुमार और रवि कुमार ने स्वर्ण पदक पर जमाया कब्जा
Tags
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
Labels:
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें