पूर्वोत्तर में राजनीतिक लाभ के लिए धार्मिक ध्रुवीकरण का सहारा ले रही है भाजपा : राहुल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 25 जनवरी 2019

पूर्वोत्तर में राजनीतिक लाभ के लिए धार्मिक ध्रुवीकरण का सहारा ले रही है भाजपा : राहुल

bjp-religian-polarisation-north-east-rahul-gandhi
नयी दिल्ली, 25 जनवरी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने नागरिकता संशोधन विधेयक के विरोध में असम एवं पूर्वोत्तर में कुछ अन्य जगहों पर हो रहे प्रदर्शनों की पृष्ठभूमि में शुक्रवार को आरोप लगाया कि भाजपा राजनीतिक लाभ हासिल करने के लिए धर्म एवं समुदायों का इस्तेमाल ध्रुवीकरण के लिए कर रही है। उन्होंने कहा कि एक भाई से दूसरे भाई को लड़ाने वाली इस बुराई को रोका जाना चाहिए। गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘पूर्वोत्तर में बढ़ रही हिंसा और अशांति को लेकर बहुत परेशान हूं। वहां भाजपा राजनीतिक लाभ के लिए धर्म एवं समुदाय का इस्तेमाल ध्रुवीकरण के लिए कर रही है।’’  उन्होंने कहा, ‘‘एक भाई को दूसरे भाई के खिलाफ खड़े करने वाली राजनीति एक बुराई है और इसे रोकना होगा।’’  गौरतलब है कि केंद्र सरकार की ओर से लाए गए नागरिकता संशोधन विधेयक के खिलाफ पूर्वोत्तर के कुछ स्थानों पर प्रदर्शन हो रहे हैं। असम गण परिषद (अगप) ने बृहस्पतिवार को राज्य में प्रदर्शन किया और 10 घंटे की भूख हड़ताल का आयोजन किया। दूसरी तरफ, कांग्रेस ने राज्य के सभी जिलों में पांच घंटे का धरना दिया।

कोई टिप्पणी नहीं: