पटना, 25 जनवरी, आईएएस अधिकारी जी कृष्णैया हत्या मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे बाहुबली नेता आनंद मोहन सिंह की पत्नी लवली आनंद शुक्रवार को यहां कांग्रेस में शामिल हो गयीं। कांग्रेस के राज्य प्रभारी शक्तिसिंह गोहिल ने प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा सहित अन्य नेताओं की मौजूदगी में उन्हें सदाकत आश्रम में पार्टी में शामिल कराया। लोकसभा चुनाव से पहले उनके कांग्रेस में लौटने से इन अटकलों को बल मिला है कि लोकसभा चुनाव में उन्हें पार्टी उम्मीदवार बनाए जाने पर विचार किया जा सकता है। हालांकि गोहिल ने कहा कि लवली बिना कोई शर्त रखे कांग्रेस में लौटी हैं और उन्हें यहां उचित सम्मान मिलेगा। राजनीति में लवली का प्रवेश सनसनीखेज था और उन्होंने 1994 में वैशाली सीट के लिए हुए उपचुनाव में दो बार की सांसद किशोरी सिन्हा को पराजित कर दिया था। सिन्हा के पति सत्येंद्र नारायण सिन्हा प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री थे। लवली आनंद पहले भी कांग्रेस में थीं और वह पार्टी टिकट पर लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव भी लड़ चुकी हैं। दोनों चुनावों में उन्हें कामयाबी नहीं मिली। 2014 में उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी थी।
शुक्रवार, 25 जनवरी 2019
बिहार : आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद कांग्रेस में लौटीं
Tags
# बिहार
# राजनीति
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
राजनीति
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें