बेगूसराय : टेलीकॉम रेगुलेटरी ऑर्थोरिटी ऑफ इंडिया(ट्राई)के सचिव सेवक शर्मा का किया पुतला दहन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 25 जनवरी 2019

बेगूसराय : टेलीकॉम रेगुलेटरी ऑर्थोरिटी ऑफ इंडिया(ट्राई)के सचिव सेवक शर्मा का किया पुतला दहन

cable-opretor-burn-trai-secretery-statue
अरुण कुमार (बेगूसराय) केबल टीवी ऑपरेटरों के राष्ट्रव्यापी निर्णय केे अनुसार गुरुवार को बेगूसराय के सभी केबल टीवी ऑपरेटर हड़ताल पर डटे रहे।इस वजह से सुबह 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक पूरे जिले में केबल प्रसारण बाधित रहा।वहींं बेगूसराय केबल संघ के बैनर तले एक विरोध मार्च निकालते हुए समाहरणालय के गेट पर टेलिकॉम रेगुलेटरी ओर्थोरिटी ऑफ़ इंडिया (ट्राई ) के सचिव राम सेवक शर्मा का पुतला दहन कर केंद्र सरकार और ट्राई के विरोध में जमकर नारेबाजी की गयी।ज्ञातव्य हो कि टेलिकॉम रेगुलेटरी ओर्थोरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई ) के नए फरमान के अनुसार एक फरवरी से देश भर में जहाँ केबल टीवी देखना वर्तमान दर से कई गुना महंगा हो जाएगा,वही देश भर के लाखों केबल टीवी ऑपरेटरों के आजीविका पर संकट छा जाएगी।टेलिकॉम रेगुलेटरी ओर्थोरिटी ऑफ़ इंडिया (ट्राई ) के नए आदेश के अनुसार 100 चैनल पर 130 रुपये के साथ 23 रुपये GST देनी होगी इन एक सौ चैनलों में कोई भी मुख्य चैनल शामिल नहीं होगा।मुख्य चैनलों की दर 19 रुपये निर्धारित की गयी है जिस पर 18 प्रतिशत GST भी देनी होगी,यानि कि वर्तमान में केबल के माध्यम के 125 से 200 के दर पर करीब साढ़े तीन सौ चैनल अपने टेलीविजन पर देख रहे उपभोक्ता को इतना चैनल देखने के लिए 4 से 8 गुना अधिक राशि खर्च करना पड़ेगा। दूसरी ओर टेलिकॉम रेगुलेटरी ओर्थोरिटी ऑफ़ इंडिया (ट्राई ) के इस नीति से उपभोक्ता अन्य विकल्प की तलाश करेंगे और जिस कारण देश के लाखों केबल टीवी ऑपरेटरों के समक्ष रोजी-रोटी का संकट उत्पन्न हो जायेगा।संघ ने टेलिकॉम रेगुलेटरी ओर्थोरिटी ऑफ़ इंडिया (ट्राई ) के नियम में सुधार करने और किसी भी चैनल का मूल्य 5 रुपये से अधिक नहीं करने की मांग की है।मौके पर कुंदन पासवान, सुमित वत्स, राजेश पासवान, संजय कुमार, राजेश साह, मनोज कुमार, अनिल पोद्दार, घनश्याम पोद्दार, मिंटू पासवान, मो. नासिर, संतोष, विक्कु सहित सैकड़ों केबल ऑपरटर उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: