मॉन्ट्रियल, 26 जनवरी, कनाडा में एक नाबालिग को गिरफ्तार कर उस पर आतंकवाद से जुड़े अपराधों के आरोप लगाए गए हैं। रॉयल कनाडियन माउंटेड पुलिस के अधीक्षक पीटर लाम्बर्टूसी ने संवाददाताओं को बताया कि कनाडाई जांचकर्ताओं को दिसंबर के अंत में एफबीआई की खुफिया रिपोर्ट मिली थी जिसमें आंतकवादी हमले की साजिश के बारे में बताया गया था। हालांकि इसमें यह जानकारी नहीं थी कि यह हमला कब, कहां, और कैसे किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आम लोगों की सुरक्षा पर कोई खतरा नहीं है लेकिन युवा संदिग्ध घरेलू विस्फोटक बनाने में लिप्त था और यही हमारी जांच का विषय है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि किग्संटन और ओन्टारिओ के दो मकानों में शुक्रवार को तलाशी के दौरान ‘विस्फोटक पदार्थ’ बरामद हुआ। इस विस्फोटक को निष्क्रिय कर दिया गया। नाबालिग की पहचान अभी गोपनीय रखी गई है।
शनिवार, 26 जनवरी 2019
कनाडाई नाबालिग पर आतंकी साजिश रचने के आरोप, विस्फोटक बरामद
Tags
# अपराध
# विदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
विदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें