बिहार : महागठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस : मदन मोहन झा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 18 जनवरी 2019

बिहार : महागठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस : मदन मोहन झा

congress-will-contest-elections-with-big-coalition-partners-in-bihar
समस्तीपुर, 17 जनवरी, उत्तर प्रदेश की तर्ज पर बिहार में भी महागठबंधन से अलग कांग्रेस के अकेले चुनाव लड़ने की किसी भी संभावना को खारिज करते हुए कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. मदन मोहन झा ने आज कहा कि उनकी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) महागठबंधन के साथ मिलकर लोकसभा का चुनाव लड़ेगी।  श्री झा ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बिहार में महागठबंधन बहुत पुराना और मजबूत है। उन्होंने 15 जनवरी को पटना मे कांग्रेस द्वारा आयोजित चूड़ा दही भोज की चर्चा करते हुए कहा कि उसमें शामिल महागठबंधन के सभी नेताओं ने भी स्पष्ट कर दिया है कि महागठबंधन के सभी घटक दल मिलकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जैसी साम्प्रदायिक शक्तियों के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।  कांग्रेस नेता ने कहा कि महागठबंधन के घटक दलों के बीच सीटों का बंटवारा कर लिया जायेगा और इसकी घोषणा भी जल्द होगी। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की जनता नरेन्द्र मोदी सरकार से पूरी तरह ऊब चुकी है। लोगों से किये गए एक भी वादे को केंद्र सरकार पूरा नहीं कर पायी है इसलिए लोग इस बार इस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए तैयार बैठे हैं। संवाददाता सम्मेलन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहम्मद अबू तमीम, युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव मोहम्मद अबू तनवीर, पूर्व विधायक चन्द्रवली ठाकुर, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव राम कलेवर प्रसाद सिंह, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेशध्यक्ष तरुण कुमार, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विशेश्वर राय, अमित सिंह, अनीता राम, मुकुंद प्रसाद सिंह, मो.मोइन खान, अखलाकुर रहमान सिद्धिकी समेत कई कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं: