बिहार : भाकपा ने कन्हैया पर लगे आरोप को झूठा कहा, सरकार कि निंदा की - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 15 जनवरी 2019

बिहार : भाकपा ने कन्हैया पर लगे आरोप को झूठा कहा, सरकार कि निंदा की

cpi-condemn-kanhaiya-chargesheet
पटना 24 जनवरी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव श्री सत्यनारायण सिंह ने जवाहर लाल नेहरू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार के खिलाफ पुलिस तीन वर्ष बाद झुठा आरोप लगा कर दिल्ली के न्यायालय में दाखिल चार्ज शीट की घोर निंदा की है । आज यहाँ जारी एक प्रेस बयान में श्री सिंह ने कहा है कि 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव के ठीक पहले दिल्ली पुलिस की ये कार्रवाई केंद्र की सत्ता पर बैठे अपने आका को खुश करने के लिए है और राजनीति से प्रेरित कार्रवाई है । यह कार्रवाई साफ साफ प्रमाणित कर रही है कि केंद्र की सत्ता पर बैठी मौजूदा सरकार अपने प्रसाशनिक अधिकारियों का किस तरह अपने राजनीतिक हितों के लिए नग्न हो कर के गलत  इस्तेमाल कर रही है । भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी को न्यायालय पर पूरा विश्वाश है कि न्यायालय कन्हैया के खिलाफ दाख़िल इस चार्ज शीट को अवश्य ही रद्द करेगी। आम जनता सरकार के इस रवैये को देख रही है और सरकार के इस जनतंत्र विरोधी खेल को अवश्य ही परास्त करेगी !!

कोई टिप्पणी नहीं: