झारखंड : लातेहार में वन विभाग ने हाथी दांत बरामद किये - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


गुरुवार, 24 जनवरी 2019

झारखंड : लातेहार में वन विभाग ने हाथी दांत बरामद किये

elephant-teeth-recovered-in-latehar
मेदिनीनगर, 24 जनवरी, झारखंड के लातेहार जिले के एक घर से वन विभाग की विशेष टीम ने हाथी दांत की एक जोड़ी बरामद की है। आठ दिन पहले ही एक हाथी मृत पाया गया था, जिसके दांत गायब थे। पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पलामू टाइगर रिजर्व (पीटीआर) के निदेशक मोहन लाल ने बताया कि बुधवार को पीटीआर क्षेत्र के तहत आने वाले गारु गांव में एक घर से हाथी दांत और दो लाख रुपए की नकदी बरामद की थी। गौरलतब है कि 16 जनवरी को लातेहार जिले के छिपादोहर में रेलवे क्रॉसिंग के नजदीक एक हाथी मृत पाया गया था और उसके दांत गायब थे।

कोई टिप्पणी नहीं: