बिहार : राजद प्रदेश महासचिव की गोली मारकर हत्या - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


गुरुवार, 24 जनवरी 2019

बिहार : राजद प्रदेश महासचिव की गोली मारकर हत्या

rjd-leader-shot-dead-in-samastipur
समस्तीपुर, 24 जनवरी, बिहार के समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना अंतर्गत भट्टी चौक के समीप बृहस्पतिवार को सुबह राजद के प्रदेश महासचिव और पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष रघुवर राय :50: की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी । पुलिस अधीक्षक हरप्रीत कौर ने बताया कि रघुवर राय रोज की तरह सुबह भी कल्याणपुर के भट्टी चौक के समीप स्थित अपने आवास से मॉर्निंग वाक के लिए निकले थे। इस दौरान एक सुनसान जगह पर पहले से घात लगाए अपराधियों ने उनपर गोलियां चलाईं और मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गए । इस वारदात से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने कल्याण चौक के पास सड़क जाम कर दिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की पड़ताल में जुट गयी है।

कोई टिप्पणी नहीं: