पाकिस्तान : हरि सिंह नलवा किले को संग्रहालय में तब्दील करेगी सरकार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


शुक्रवार, 25 जनवरी 2019

पाकिस्तान : हरि सिंह नलवा किले को संग्रहालय में तब्दील करेगी सरकार

hari-singh-nalwa-fort-pakistan
पेशावर, 25 जनवरी, पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की सरकार ने एक सिख योद्धा द्वारा बनाए गये एक ऐतिहासिक किले को संग्रहालय में तब्दील करने का निर्णय लिया है।  हरिपुर जिले के इस किले का नाम सिख साम्राज्य की सेना ‘सिख खालसा’ के सेनाध्यक्ष हरि सिंह नलवा के नाम पर रखा गया है।  नलवा ने 1822 में 35,420 वर्ग फुट क्षेत्र में इस किले का निर्माण कराया था। खैबर पख्तूनख्वा के पुरातत्व विभाग ने मुख्यमंत्री महमूद खान को किले को नियंत्रण में लेने और इसे पर्यटकों के वास्ते खोलने के संबंध में एक पत्र भेजा है। हरिपुर के जिला प्रशासन ने पुरातत्व विभाग को किला सौंपने की इच्छा व्यक्त की है। अंग्रेजों ने भी किले में निर्माण संबंधी कुछ काम किया था।

कोई टिप्पणी नहीं: