मधुबनी (आर्यावर्त संवाददाता) 11,जनवरी, जिला पदाधिकारी द्वारा दैनिक समाचार पत्र में दिनांक 07.01.2019 को प्रकाषित समाचार ‘‘शहर के कई वार्डाे में नाला जाम सड़क पर पसरा घुटने भर पानी‘‘ के अवलोकन के पष्चात यह पाया गया है कि श्री नीरज कुमार झा,सिटी मैनेजर,नगर परिषद,मधुबनी द्वारा शहर के नालों की सफाई/जल निकासी की कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है,जो उनके अपने कार्य के प्रति घोर लापरवाही,उदासीनता का द्योतक है। इससे नगरवासियों में काफी आक्रोष है। उपर्युक्त लापरवाही के लिए सिटी मैनेजर से स्पष्टीकरण प्राप्त करने हेतु कार्यपालक पदाधिकारी,नगर परिषद,मधुबनी को पत्र दिया गया है। साथ ही 3 दिनांे के अंदर अपने मंतव्य के साथ स्पष्टीकरण प्राप्त कर भेजने को कहा गया है। जबतक उनसे स्पष्टीकरण पर समुचित निर्णय नहीं ले लिया जाता है,तब तक उनके वेतन/मानदेय का भुगतान स्थगित रखने का निदेष दिया गया है। साथ ही यह भी निदेष दिया गया है कि अपने स्तर से समीक्षा/सतत अनुश्रवण कर शहर के सभी सभी वार्डाे में अवस्थित नाला की सफाई/जल निकासी की कार्रवाई भी सुनिष्चित करने का निदेष दिया गया है।
शुक्रवार, 11 जनवरी 2019
मधुबनी : सिटी मैनेजर से स्पष्टीकरण की मांग एवं वेतन स्थगित रखने का निर्देश
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें