मेरे आदर्श थे जार्ज फर्नांडिस : नितिन गडकरी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


बुधवार, 30 जनवरी 2019

मेरे आदर्श थे जार्ज फर्नांडिस : नितिन गडकरी

jorge-my-idol-gadkariनागपुर, 29 जनवरी, केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को कहा कि पूर्व रक्षा मंत्री जार्ज फर्नांडिस पक्के देशभक्त और उनके आदर्श थे। गडकरी ने अपने शोक संदेश में कहा, ‘‘जार्ज फर्नांडिस ने अपना जीवन राष्ट्र एवं लोकतंत्र के लिए समर्पित किया।’’  उन्होंने कहा कि पक्के देशभक्त फर्नांडिस श्रमिकों को न्याय दिलाने के लिए लड़े। उन्होंने संयोजक के रूप में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का मार्गदर्शन किया और तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के साथ सफलतापूर्वक काम किया। फर्नांडिस का मंगलवार की सुबह लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 88 वर्ष के थे।

कोई टिप्पणी नहीं: