खुशी कपूर करेंगी बॉलीवुड में काम : बोनी कपूर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 15 जनवरी 2019

खुशी कपूर करेंगी बॉलीवुड में काम : बोनी कपूर

khushi-kapoor-to-work-in-bollywood-boney-kapoor
मुंबई 15 जनवरी, बॉलीवुड के जाने माने फिल्मकार बोनी कपूर का कहना है कि उनकी पुत्री खुशी कपूर फिल्मों मे काम करना चाहती है। बोनी कपूर और श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्रवी कपूर ने पिछले साल फिल्म धड़क से डेब्यू किया था। कहा जा रहा है कि बहुत जल्द बोनी की दूसरी बेटी खुशी कपूर भी बॉलीवुड में कदम रखेंगे। उन्होंने कहा, “खुशी को पहले एक मॉडल बनना था और वे मॉडलिंग करना चाहती थीं। लेकिन अब वह एक अभिनेत्री बनना चाहती है। ऐसा करने के पीछे एक कारण था कि मॉडलिंग इंडस्ट्री बहुत ही अस्थाई है। जिसके कारण उन्होंने यह निर्णय लिया कि वे अभिनेत्री बनेंगी। उनकी मां श्रीदेवी एक परफेक्शनिस्ट थी और बहुत मेहनत करती थी। श्रीदेवी को लगता था कि जाह्नवी और खुशी कपूर को उन सभी चीजों का आनंद लेना चाहिए, जिसे उनके पिता और मां ने कमाया है।” बोनी कपूर ने कहा कि, ‘मैंने उन्हें बताया कि वह जो करना चाहती हैं वह करें। क्योंकि मैं चाहता हूं कि वे जो चाहती हैं वह काम करें। जैसा कि मुझे यह पता नहीं था कि अर्जुन कपूर में अर्जुन कपूर बनने के गुण है और इसके बारे में मुझे सलमान खान ने बताया था। ’

कोई टिप्पणी नहीं: