मधुबनी : मधुबनी ने बेनीपट्टी को दो विकेट से हरा फाइनल में जगह बनाई - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 13 जनवरी 2019

मधुबनी : मधुबनी ने बेनीपट्टी को दो विकेट से हरा फाइनल में जगह बनाई

madhubani-beat-benipatti
झंझारपुर/मधुबनी (आर्यावर्त संवाददाता) ललित कर्पूरी स्टेडियम झंझारपुर में झंझारपुर स्पोर्ट्स क्लब के तत्वाधान में मधुबनी जिला क्रिकेट संघ से पंजीकृत अनुमंडल स्तरीय इनामी क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल मैच में मधुबनी सदर की टीम ने बेनीपट्टी अनुमंडल टीम को दो विकेट से हराकर  फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है ! आज खेले गए पहले सेमीफाइनल मैच में बेनीपट्टी अनुमंडल टीम के कैप्टन जीतेन्द्र किशोर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20ओवर में9विकेट खोकर 109 रन बनाए जिसमे विकाश21रन,संजय यादव 22रन,सरोज यादव 17रन बनाया जबकि लोबो 25रन और अभिषेक 4 रन बनाकर नाबाद रहा मधुबनी सदर के गेंदबाज शेखर झा ने 3,प्रेम प्रियंक ,बिनोद दत्ता ने 2,2 विकेट लिया जवाब में खेलने उतरी मधुबनी सदर की टीम 19:3 ओवर में 110 रन बनाकर मैच जीत लिया मधुबनी सदर के तरफ से रणजी खिलाड़ी  उत्कर्ष भास्कर 23 रन , राज्य खिलाड़ी  विभूति भास्कर 21 रन गौरव झा 19 रन नाबाद एवं रवि कर्ण 1 रन बनाकर नाबाद रहा !बेनीपट्टी के तरफ से गेंदवाज़ प्रमोद यादव 2 , अभिषेक 2, अमन झा , लोबो ,सरोज यादव, अल्लन ने 1 ,1 विकेट लिया मैन ऑफ दि मैच शेखर झा को जिला परिसद किरण यादव ने दिया जबकि बेस्ट अमेजिंग प्लेयर सरोज यादव को नगर अध्यक्ष उषा देवी , समाज सेवी दिलीप कुमार ,लाल झा ,रिज़वान के हाथों पुरस्कार दिया गया जिला क्रिकेट संघ के सचिव काली चरण एवं  टूर्नामेंट कमिटी के संयोजक कैलाश भंडारी  ने बताया कि कल दूसरा सेमीफाइनल मैच झंझारपुर अनुमंडल बनाम फुलपरास अनुमंडल के  बीच होगा मैच के अम्पायर स्टेट पैनल के अमित रंजन एवं सुरेन्द्र नारायण सिंह थे

कोई टिप्पणी नहीं: