बिहार : प्रार्थना में कंजूसी न करेंः बिषप सेवास्टियन कल्लुपुरा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 26 जनवरी 2019

बिहार : प्रार्थना में कंजूसी न करेंः बिषप सेवास्टियन कल्लुपुरा

बिहार विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष उदय नारायण चैाधरी की भाग लेने की संभावनामुख्य समारोह 3 फरवरी को मां मरियम धाम, मोकामा में होगा
mokama-preyers
मोकामा,26 जनवरी। आज से नौ दिवसीय प्रार्थना और मिस्सा पूजा समारोह शुरू हो गया। पटना महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विलियम डिसूजा,येसु समाजी के उत्तराधिकारी बिषप सेवास्टियन कल्लुपुरा ने मां मरियम तीर्थ धाम, मोकामा में झंडोतोलन किया और कबूतर उड़ाकर नोविना का उद्घाटन किया। मौके पर सैकड़ों की संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे। आज का विषय था मरियमः ईश्वर और कलीसिया की मां। इस अवसर पर पटना महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विलियम डिसूजा,येसु समाजी के उत्तराधिकारी बिशप सेवास्टियन कल्लुपुरा ने कहा कि हमलोगों का सौभाग्य है कि मोकामा धाम में उपस्थित होकर प्रार्थना और मिस्सा पूजा में भाग ले रहे हैं। आप अपने और अपने परिवार के लिए ही प्रार्थना न करें बल्कि हजारों लोगों के लिए प्रार्थना करें जो प्रार्थना करने नहीं आ सकें हैं और उनको प्रार्थना की दरकार है। उद्घाटन समारोह के बाद भक्तगण लाइन बनाकर गीत गाते और माला विनती करते पूजा स्थल तक गए। जहां बिशप सेवास्टियन कल्लुपुरा, मोकामा पल्ली के पल्ली पुरोहित फादर अलेक्स वी आदि मिलकर पूजा अर्पित किए। पूजा के बीच में भक्तगणों के बीच में परमप्रसाद वितरण किया गया। इसके साथ ही नोविना समारोह का प्रथम दिन समाप्त हो गया। नौ दिवसीय प्रार्थना एवं मिस्सा के द्वितीय दिन 26 जनवरी को मुंगेर डीनरी में प्रार्थना और मिस्सा होगा। इसका विषय मरियमः परिवारों का आदर्श और संरक्षिका है। इसका मुख्य याजक फादर राकेश रौशन हैं। बताते चले कि 2 फरवरी तक अलग-अलग स्थानों पर प्रार्थना और मिस्सा पूजा का आयोजन होगा। 3 फरवरी को मुख्य समारोह मां मरियम तीर्थ धाम, मोकामा में होगा। जहां हजारों की संख्या में भक्तगण उपस्थित होंगे और सामूहिक प्रार्थना में भक्तिपूर्ण ढंग से शिरकत करेंगे। खबर है कि बिहार विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष उदय नारायण चैाधरी भी मुख्य समारोह में शिरकत करेंगे।  

कोई टिप्पणी नहीं: