दुमका (अमरेन्द्र सुमन) गणतंत्र दिवस के पूर्व संध्या (दिन शुक्रवार) पर इंडोर स्टेडियम दुमका में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि आजादी हमें सस्ते में नही मिली है। आजादी के इतिहास को यदि हम देखेें पढ़ें तो पाएंगे कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पूर्व वीरों की भूमि झारखंड की कोख से अनेक गरीब आदिवासियों के पूर्वजों ने आजादी के संघर्ष में अपना खून बहाया। चाहे भगवान बिरसा मुण्डा की बात हो या फिर, सिदो -कान्हू, चांद-भैरव की बात। तिलका मांझी की बात हो या फिर अन्य किसी की बात। झारखंड के गरीब आदिवासियों ने भारत की आजादी में अपना बहुमुल्य योगदान दिया है। इस आजादी को हमे बचाकर रखना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस के जवानों के कारण ही राज्य की जनता अमन-चैन की जिंदगी जी रही है। दुमका के डीसी मुकेश कुमार व एस पी वाई एस रमेश के साथ जिला प्रशासन के अधिकारियों की इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रसंशा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई बेरोजगार व अशिक्षित ना रहे, इस दिशा में सरकार निरंतर कार्य कर रही है। ई-लर्निंग के माध्यम से संताल परगना के बच्चों को गुणवतापूर्ण शिक्षा देने की दिशा में किये जा रहे प्रयासों की मुख्यमंत्री ने खूब प्रशंसा की। इस अवसर पर Conquest-2019 से संबंधित यू ट्यूब वीडियो, एम पासर्पोट सेवा को सीएम श्री दास ने लॉन्च किया। शगुन सूतम द्वारा निर्मित स्कूल यूनिफाॅर्म छात्र-छात्राओं के बीच वितरित किया गया। मुख्यमंत्री ने उप विकास आयुक्त वरुण रंजन, प्रशिक्षु आईएएस शशि प्रकाश, असिस्टेन्ट कमान्डेन्ट एसएसबी दुमका नरपत सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक फागु होरो, डीसी एसएसबी ललित साह, सीटी/जीडी एसएसबी दुमका अरुण कुमार, वरीय शाखा प्रबंधक इलाहाबाद बैंक दुमका नवीन कुमार व पारा लिगल वोलेंटियर मंगला देहरी को उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शुगम-सुतम में कार्यरत सखी मंडल के सदस्यों को स्कूल यूनिफाॅर्म आपूर्ति हेतु आदेश पत्र व अग्रिम राशि का चेक प्रदान किया। जय हिन्द अभियान हेतु जिला प्रशासन दुमका व एसएसबी के बीच एमओयू पर इस दौरान हस्ताक्षर किया गया। इस अवसर पर समाज कल्याण मंत्री डाॅ लुईस मरांडी ने झारखंड वासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाऐं दी। उन्होंने कहा कि जिप्र द्वारा किये जा रहे कार्यों की जितनी भी प्रशंसा की जाय कम है। उन्होनें कहा जिला प्रशासन अगर सहयोग की अपेक्षा रखता है तो हर संभव सहयोग के लिए तैयार हूँ। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के द्वारा एक से बढ़कर एक सांस्कृति कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गयी। स्वागत संबोधन दुमका उपायुक्त मुकेष कुमार ने किया। इस अवसर पर प्रमण्डल एवं जिला स्तर के वरीय अधिकारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।
शनिवार, 26 जनवरी 2019
Home
झारखण्ड
दुमका : झारखंड के आदिवासियों ने आजादी की लड़ाई में महती भूमिका निभाई : मुख्यमंत्री रघुवर दास
दुमका : झारखंड के आदिवासियों ने आजादी की लड़ाई में महती भूमिका निभाई : मुख्यमंत्री रघुवर दास
Tags
# झारखण्ड
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
झारखण्ड
Labels:
झारखण्ड
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें