मेरे भूत बहुत शालीन होते हैं : रस्किन बांड - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 26 जनवरी 2019

मेरे भूत बहुत शालीन होते हैं : रस्किन बांड

my-ghost-gentle-ruskin-bond
कोलकाता, 26 जनवरी, मशहूर भारतीय लेखक रस्किन बांड ने शनिवार को कहा कि उन्होंने वास्तविक जीवन में एक भी भूत नहीं देखा है लेकिन उनकी मौजूदगी को महसूस कर सकते हैं। ‘घोस्ट स्टोरीज फ्रॉम द राज’, ‘डस्ट ऑन द माउंटेन्स’ और ‘ए सीजन ऑफ घोस्ट’ जैसी लोकप्रिय किताबें लिख चुके बांड ने कहा, ‘‘मेरे भूत बहुत शालीन हैं और नुकसान नहीं पहुंचाते। मुझे एक बार नौ साल की एक लड़की ने बताया था कि उसने मेरी भूतों की कहानियां पढ़ीं, लेकिन वह डरी नहीं। उसने तो मुझसे पूछा कि क्या मैं उन्हें और डरावना नहीं बना सकता।’’  टाटा स्टील कोलकाता लिटरेरी मीट में बांड ने कहा, ‘‘मैंने उस लड़की से कहा कि मैं ऐसा नहीं कर सकता।’’  अपना एक अनुभव साझा करते हुए 84 साल के लेखक ने कहा, ‘‘मैं बहुत पुरानी कॉटेज में रहता हूं और मेरे कमरे के पास एक छोटा कमरा है, जहां कोई नहीं सोता। लेकिन एक रात मैं लोगों को बात करते सुना जबकि मैं यह नहीं समझ सका कि वे क्या बातें कर रहे हैं।’’  उन्होंने कहा, ‘‘मैंने उठकर लाइट जलाई और देखा कि वहां कोई नहीं था।’’  उनकी इस किस्सागोई को सुनकर मौजूद लोग हंस पड़े।

कोई टिप्पणी नहीं: