अरुण कुमार (बेगूसराय) अभी अभी छपरा से जानकारी मिली है कि "कश्मीर" कठुआ के हीरानगर सेक्टर में मंगलवार की सुबह पाकिस्तानी रेंजर्स के स्नाइपरों की ओर से की गयी फायरिंग में बिहार का एक और रत्न (बेटा) शहीद हो गया.शहीद की पहचान बी०एस०एफ० की 19वीं बटालियन के असिस्टेंट कमांडेंट विनय प्रसाद के रूप में हुई है।वे मूल रूप से बिहार छपरा जिला के नथुआ गाँव के रहने वाले थे।उनकी शहादत की खबर मंगलवार की शाम को जब परिवारवालों को मिली,तो सूचना मिलते ही पूरे परिवार में मातम छा गया।विनय कुमार ने छह साल पहले बी०एस०एफ० ज्वांइन किया ही था।एक साल पहले उनका तबादला जम्मू कश्मीर में हुई थी।तीन साल पहले विनय की शादी भी हो चुकी थी और एक माह की उनकी एक बेटी भी है। वे अपनी पत्नी और बेटी के साथ रहते थे।बताया जाता है कि मंगलवार की सुबह 11 बजे हीरा नगर सेक्टर के पनसर क्षेत्र की अग्रिम मन्यारी चौकी के पास तैनात बीएसएफ के असिस्टेंट कमांडेंट पर पाकिस्तान की ओर से स्नाइपर शॉट दागा गया था। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे,इलाज के दौरान अस्पताल में ही कमांडेंट विनय प्रसाद की मौत हो गई।
बुधवार, 16 जनवरी 2019
बेगूसराय : बिहार का एक और लाल सीमा पर देश की खातिर हुआ शाहिद
Tags
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
Labels:
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें