नयी दिल्ली 15 जनवरी, भारतीय सेना के 71 वें स्थापना दिवस पर आज यहां सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत के आवास पर ‘एट होम ’ का आयोजन किया गया जिसमें राष्ट्रपति राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण, विदेश राज्य मंत्री वी के सिंह तथा कई गणमान्य हस्तियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत, नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा और वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल बी एस धनोआ तथा सेना के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। केरल और ओडिशा के दौरे पर रहने के कारण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस बार भी सेना के एट होम में शामिल नहीं हो पाये। वह नौसेना के एट होम में भी शामिल नहीं हो सके थे। इस मौके पर श्रीमती सीतारमण के अलावा और कोई केबिनेट मंत्री मौजूद नहीं था। श्री कोविंद इस मौके पर वीर नारियों एवं शहीदों के अन्य परिजनों से मिले और उनके साथ कुछ देर तक बातचीत की। सेना के जवानों ने इस मौके पर मल खंभ सहित कई अन्य प्राचीन युद्ध कलाओं का प्रदर्शन किया गया। इससे पहले सुबह करियप्पा ग्राउंड में भव्य सैन्य परेड का आयोजन किया गया जहां जनरल रावत ने परेड की सलामी ली और उत्कृष्ट योगदान के लिए जवानों तथा अधिकारियों को पदक प्रदान करके सम्मानित किया।
मंगलवार, 15 जनवरी 2019
सेना के 71 वें स्थापना दिवस पर एट होम का आयोजन
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें