ओसाका बनी ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन और नंबर वन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


शनिवार, 26 जनवरी 2019

ओसाका बनी ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन और नंबर वन

osaka-became-australian-open-champion-and-number-one
मेलबोर्न, 26 जनवरी, चौथी वरीयता प्राप्त जापान की नाओमी ओसाका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आठवीं सीड चेक गणराज्य की पेत्रा क्वितोवा को शनिवार को तीन सेटों के संघर्षपूर्ण फाइनल में 7-6, 5-7, 6-4 से हराकर वर्ष के पहले ग्रैंड स्लेम ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल का खिताब जीत लिया और इसके साथ ही वह विश्व रैंकिंग में नंबर एक खिलाड़ी बन गयीं। 21 वर्षीय ओसाका ने टूर्नामेंट में अपना शानदार प्रदर्शन खिताबी जीत के साथ समाप्त किया। जापानी खिलाड़ी ने यह मुकाबला दो घंटे 27 मिनट में जीतकर इतिहास रच दिया। ओसाका का यह लगातार दूसरा ग्रैंड स्लेम खिताब है। उन्होंने पिछले साल यूएस ओपन में अमेरिका की दिग्गज खिलाड़ी सेरेना विलियम्स को हराकर खिताब जीता था।

कोई टिप्पणी नहीं: