सायना खिताब से एक कदम दूर, पहुंची फाइनल में - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


शनिवार, 26 जनवरी 2019

सायना खिताब से एक कदम दूर, पहुंची फाइनल में

saina-one-step-away-from-title
जकार्ता, 26 जनवरी, आठवीं सीड सायना नेहवाल ने शनिवार को देश के गणतंत्र दिवस के दिन अपना सेमीफाइनल मुकाबला जीत कर इंडोनेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया।  पूर्व नंबर एक भारतीय खिलाड़ी ने सेमीफाइनल में छठी सीड चीन की ही बिंगजियाओ को 58 मिनट तक चले संघर्षपूर्ण मुकाबले में 18-21 21-12 21-18 से हराया।विश्व रैंकिंग में नौंवें नंबर की सायना का सातवीं सीड बिंगजियाओ के खिलाफ अपने करियर में यह पहला मुकाबला था। सायना ने चीनी खिलाड़ी से पहला गेम हारने के बाद शानदार वापसी करते हुए अगले दोनों गेम जीतकर फाइनल में जगह बनायी।

कोई टिप्पणी नहीं: