नयी दिल्ली, 14 जनवरी, केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के अतिरिक्त निदेशक एम. नागेश्वर राव को अंतरिम निदेशक बनाये जाने के फैसले को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी गयी है, गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) कॉमन कॉज ने शीर्ष अदालत में जनहित याचिका दायर करके श्री राव की नियुक्ति को चुनौती दी है। कॉमन कॉज ने जाने-माने वकील प्रशांत भूषण के माध्यम से यह याचिका दायर की है। गौरतलब है कि उच्चाधिकार चयन समिति ने 2:1 के बहुमत के फैसले के आधार पर श्री आलोक वर्मा को जांच एजेंसी के निदेशक पद से हटाने का निर्णय लिया था और उसके बाद नियुक्ति संबंधी मंत्रिमंडलीय समिति ने श्री राव को अंतरिम निदेशक पद का प्रभार सौंपने का फैसला लिया था।
सोमवार, 14 जनवरी 2019
राव को सीबीआई का अंतरिम निदेशक बनाने को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें