दुमका (झारखंड), 13 जनवरी, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने झारखंड के दुमका जिले के छातूपुरा जंगली इलाके में एक मुठभेड़ में शीर्ष नक्सली कमांडर सहदेव राय को रविवार को मार गिराया। एसएसबी ने कहा कि मुठभेड़ सुबह लगभग 6.55 बजे उस समय शुरू हुई, जब 15-20 नक्सलियों के एक समूह ने एसएसबी की टीम पर गोलीबारी शुरू कर दी। टीम में 42 जवान थे, जो खास सूचना पर जंगली इलाके में तलाशी अभियान चला रहे थे। एसएसबी के प्रवक्ता कनिष्क चौधरी ने कहा कि लगभग 90 मिनट चली मुठभेड़ में राय मारा गया, जिसपर 10 रुपये का इनाम है। अधिकारी के अनुसार, राय के संथाल परगना जोन से संबंध थे। यह राज्य का एक कुख्यात् नक्सली समूह है। चौधरी ने कहा, "हमने तलाशी अभियान के दौरान कई हथियार और गोला-बारूद जब्त किए हैं। हमारी तरफ कोई हताहत नहीं हुआ है।"
सोमवार, 14 जनवरी 2019
झारखंड के दुमका में 10 लाख रुपये का इनामी नक्सली ढेर
Tags
# अपराध
# झारखण्ड
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
झारखण्ड
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें