मोदी बूढ़े हुए, राहुल के लिए जगह छोड़ें : विवेक तन्खा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 14 जनवरी 2019

मोदी बूढ़े हुए, राहुल के लिए जगह छोड़ें : विवेक तन्खा

modi-old-leave-place-for-rahul-said-vivek-tankha
जबलपुर, 13 जनवरी, मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बूढ़ा बताते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के लिए जगह छोड़ने की अपील की है। तन्खा ने रविवार को यहां संवाददाताओं से कहा, "प्रधानमंत्री मोदी पूरी तरह फेल हो चुके हैं। उनका बुढ़ापा आ गया है, लिहाजा उन्हें कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के लिए जगह खाली कर देनी चाहिए। देश के नए प्रधानमंत्री राहुल गांधी होंगे।" तन्खा के इस बयान का आशय यह निकाला जा रहा है कि प्रधानमंत्री की कुर्सी मोदी को राहुल के लिए छोड़ देनी चाहिए। राहुल युवा नेता हैं और देश की बागड़ोर उन्हीं के हाथ आने वाली है। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी(सपा) और बहुजन समाज पार्टी(बसपा) के बीच हुए गठबंधन के सवाल पर तन्खा ने कहा कि अब मोदी की विदाई का वक्त आ गया है।

कोई टिप्पणी नहीं: