जकार्ता, 25 जनवरी, साइना नेहवाल को शुक्रवार को सत्र के दूसरे सेमीफाइनल में पहुंचने में जरा भी पसीना नहीं बहाना पड़ा जबकि किदाम्बी श्रीकांत इंडोनेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल मैच से हारकर बाहर हो गये। पिछले हफ्ते मलेशिया मास्टर्स के सेमीफाइनल में पहुंची आठवीं वरीयता प्राप्त साइना ने थाईलैंड की पोर्नपावी चोचुवोंग को 21-7 21-18 से मात देकर यहां महिला एकल के अंतिम चार में प्रवेश किया। राष्ट्रमंडल खेलों की दो बार की चैम्पियन का सामना अब चीन की दो खिलाड़ियों ही बिंगजियाओ और चेन जियाओजिन के बीच होने वाले क्वार्टरफाइनल मैच की विजेता से होगा। श्रीकांत हालांकि क्वार्टरफाइनल में स्थानीय खिलाड़ी और एशियाई खेलों के चैम्पियन जोनाथन क्रिस्टी से 18-21 19-21 से हार गये। वह इस तरह सत्र के दूसरे क्वार्टरफाइनल में बाहर हुए।
शुक्रवार, 25 जनवरी 2019
साइना इंडोनेशिया मास्टर्स के सेमीफाइनल में, श्रीकांत क्वार्टरफाइनल में हारे
Tags
# खेल
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
खेल
Labels:
खेल
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें