नई दिल्ली 28 जनवरी (आर्यावर्त डेस्क) , स्वास्थ्य और इस संबंध में महात्मा गांधी के विचारो के प्रचार प्रसार के मकसद से देश भर में जनजागरण के लिए महात्मा गांधी की पुण्यतिथि 30 जनवरी से अहमदाबाद के साबरमती आश्रम से स्वस्थ भारत यात्रा शुरू होगी। इस राष्ट्रव्यापी यात्रा के यात्री दल के सदस्य, स्वस्थ भारत न्यास के चेयरमैन आशुतोष कुमार सिह के नेतृत्व में दिल्ली से अहमदाबाद के लिए रवाना हो गये हैं। यात्रा दल में वरिष्ठ आयुर्वेदाचार्य डाँ सोमजी, वरिष्ठ गांधीवादी चिंतक और पत्रकार प्रसून लतांत, वरिष्ठ पत्रकार अशोक प्रियदर्शी सहित प्रियंका सिह, शम्भु कुमार, विवेक कुमार शर्मा, विनोद रोहिल्ला आदि युवा भी शामिल हैं। ये यात्री 90 दिनो में 29 राज्यो का दौरा करेंगे। इस दौरान वे करीब 21000 किलोमीटर की यात्रा करेंगे। इस यात्रा का शुभारंभ 30 जनवरी को केंद्रीय रसायन एव उर्वरक राज्य मंत्री करेंगे।
स्वस्थ भारत न्यास के चेयरमैन श्री सिह ने बताया कि देश की महत्वपूर्ण संस्थाओ और संगठनो के सहयोग से हम महात्मा गांधी की 150वी जयंती वर्ष पर दूसरी बार स्वस्थ भारत यात्रा का आयोजन कर रहे हैं इसके पहले हम भारत छोडो आंदोलन की 75वी वर्षगांठ पर पहली बार स्वस्थ बालिका स्वस्थ समाज पर केंद्रित स्वस्थ भारत यात्रा कर चुके हैं। इस बार की यात्रा का ध्येय वाक्य है स्वस्थ भारत के तीन आयाम- जनऔषधि,पोषण और आयुष्मान। यात्रा दल के सदस्य इस ध्येय वाक्य का प्रचार प्रसार खासकर नई पीढी के बीच करेंगे ताकि स्वस्थ भारत अभियान पूरी तरह धरातल पर आ सके।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें