रांची, 26 जनवरी, झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने आतंकवाद और उग्रवाद को राज्य एवं देश के विकास में बड़ी चुनौती बताया और कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास एवं जन आकांक्षाओं को मूर्त्त रूप प्रदान करने की दिशा में पूरी तन्मयता के साथ प्रयत्नशील है। श्रीमती मुर्मू ने आज यहां ऐतहासिक मोराबादी मैदान में देश के 70वें गणतंत्र दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड सरकार ने राज्य में वामपंथी उग्रवाद का मुकाबला करने के लिए कई कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में सड़कों का निर्माण किया जा रहा है जिसमें स्थानीय लोगों का भी सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की सकारात्मक पहल और स्थानीय लोगों से मिल रहे सहयोग के कारण राज्य में उग्रवाद के खिलाफ लड़ाई में सफलता मिल रही है। इससे राज्य में माओवादी घटनाओं में भी कमी आई है। राज्यपाल ने कहा कि राज्य सरकार के प्रयासों के कारण झारखंड में उग्रवाद प्रभावित जिलों की संख्या जहां 21 से घटकर 19 हो गयी है वहीं अति उग्रवाद प्रभावित जिलों की संख्या 16 से घटकर 13 हो गयी है। उन्होंने राज्य के युवाओं से हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्य धारा में लौट देश के विकास में अपना योगदान देने का आह्वान करते हुए कहा कि हिंसा किसी भी समस्या का समाधान नहीं हो सकता।
शनिवार, 26 जनवरी 2019
आतंकवाद और उग्रवाद देश के विकास में बड़ी चुनौती : मुर्मू
Tags
# झारखण्ड
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
झारखण्ड
Labels:
झारखण्ड
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें