नयी दिल्ली 28 जनवरी, पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा की झांकी को गणतंत्र दिवस परेड में राज्यों की श्रेणी में प्रथम पुरस्कार मिला है जबकि जम्मू-कश्मीर को दूसरा तथा पंजाब की झांकी को तीसरा स्थान मिला है। विभागों की श्रेणी में प्रथम पुरस्कार संयुक्त रूप से केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का दिया गया है। त्रिपुरा की झांकी का थीम “ गांधीवादी तरीके से ग्रामीण अर्थव्यवस्था का सशक्तीकरण’ था। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किये। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री विप्लव देव ने ट्वीट किया, “ यह त्रिपुरा के लिए बहुत गौरव का क्षण है। हमारी झांकी ने प्रथम पुरस्कार जीता है। समूची टीम को बधाई जिसने अपनी मेहनत से इसे संभव बनाया। जय हिन्द , जय त्रिपुरा। ” जम्मू कश्मीर को पिछले 17 वर्षों में पहली बार यह पुरस्कार मिला है।
सोमवार, 28 जनवरी 2019
त्रिपुरा की झांकी अव्वल , जम्मू कश्मीर की झांकी दूसरे स्थान पर
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें