दुष्कर्म मामले में पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक को महिला आयोग का नाेटिस - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 4 जनवरी 2019

दुष्कर्म मामले में पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक को महिला आयोग का नाेटिस

women-commission-notice-to-bangal-dg-in-rape
नयी दिल्ली 04 जनवरी, राष्ट्रीय महिला आयोग ने पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक को राज्य के खरदा जिले में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में नोटिस जारी किया है। आयोग ने शुक्रवार को ट्वीट करके कहा कि 40 वर्षीय एक महिला का अपहरण करके उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने की खबरों पर स्वत संज्ञान लेते हुए नोटिस जारी किया गया है। आयोग ने कहा कि राज्य के पुलिस महानिदेशक को पूरे मामले की जांच करने और कार्रवाई रिपोर्ट जल्दी से जल्दी पेश करने को कहा गया है। 

कोई टिप्पणी नहीं: