सीतारमण ने नहीं दिये मूल सवालों के जवाब : राहुल गांधी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 4 जनवरी 2019

सीतारमण ने नहीं दिये मूल सवालों के जवाब : राहुल गांधी

sitharaman-did-not-give-answers-to-basic-questions-rahul
नयी दिल्ली 04 जनवरी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज कहा कि लोकसभा में राफेल विमान सौदे पर हुई बहस का जवाब देते समय रक्षा मंत्री निर्मला सीमारमण ने मूल प्रश्नों के उत्तर नहीं दिये। श्री गांधी ने संसद भवन परिसर में संवाददाताओं के सवालों के जवाब में कहा कि श्रीमती सीतारमण अपने दो घंटे के जवाब में इस मामले से जुड़े मूल प्रश्नों के उत्तर देने में असफल रही है। उन्होंने राफेल विमान की कीमतों से संबंधित सवालों के जवाब में कुछ नहीं कहा।  कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि श्रीमती सीतारमण उनके सवालों के जवाब दिये बगैर सदन से चली गयी। 

कोई टिप्पणी नहीं: