मुम्बई को हराकर जमशेदपुर सेमीफाइनल की होड़ में कायम - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 8 फ़रवरी 2019

मुम्बई को हराकर जमशेदपुर सेमीफाइनल की होड़ में कायम

jamshedpur-beat-mumbai
जमशेदपुर, 08 फरवरी, मेमो के 80वें मिनट में हैडर से किए गए गोल की मदद से जमशेदपुर एफसी ने शुक्रवार को मुम्बई सिटी एफसी को 1-0 से हराकर खुद को हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के पांचवें सीजन में सेमीफाइनल की दौड़ में बनाए रखा। जेआरडी टाटा स्पोटर्स काम्पलेक्स स्टेडियम में खेले गए इस मैच में मेमो ने सर्गियो सिडोंचा की फ्री किक पर गोल करते हुए गतिरोध तोड़ा और अपनी टीम को संजीवनी सऱीखे तीन अंक दिला दिए। 15 मैचों मे पांचवीं जीत के साथ झारखंड की इस टीम के कुल 23 अंक हो गए हैं और तालिका में चौथे क्रम पर काबिज नार्थईस्ट युनाइटेड एफसी (24) के करीब पहुंच गई है।

कोई टिप्पणी नहीं: