कार्तिक और सारा की जोड़ी जमेगी : करीना कपूर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 25 फ़रवरी 2019

कार्तिक और सारा की जोड़ी जमेगी : करीना कपूर

kartik-and-sara-jodi-jamegi-kareena-kapoor
मुंबई 25 फरवरी,  बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर का कहना है कि कार्तिक आर्यन और सारा अली खान की जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर जमेगी। करण जौहर के चैट शो के कॉफ विद करण में करीना और प्रियंका चोपड़ा पहुंची थी। इन दोनों ऐक्ट्रेस ने कई मजेदार खुलासे किए। जहां प्रियंका ने अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के बारे में बोला वहीं करीना भी पीछे नहीं रहीं। करीना ने सारा और कार्तिक के बारे में बात की। करीना ने कहा,“वह शानदार हैं। मुझे लगता है कि उनकी जोड़ी बढ़िया रहेगी। दोनों साथ में फिल्म करने का प्लान कर रहे हैं। दोनों साथ में अच्छे लगते हैं। कार्तिक मेसी हैं, सारा क्लासी हैं। मास और क्लास हमेशी जमते हैं।”

कोई टिप्पणी नहीं: