मायावती ने दर्ज कराई ट्विटर पर मौजूदगी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 6 फ़रवरी 2019

मायावती ने दर्ज कराई ट्विटर पर मौजूदगी

mayawati-on-twiter
नयी दिल्ली/लखनऊ, छह फ़रवरी, बसपा प्रमुख मायावती ने सोशल मीडिया से दूरी ख़त्म करते हुए ट्विटर पर अपना आधिकारिक अकाउंट बना लिया है। बसपा की ओर से बुधवार को जारी बयान में यह जानकारी दी गयी है। पार्टी ने इस आशय की अधिकारिक घोषणा करते हुए बताया गया कि मायावती ने पहली बार ट्विटर को संवाद का माध्यम बनाया है। इसके ज़रिए वह विभिन्न मुद्दों पर अपनी राय साझा करेंगी। उनका ट्विटर हैंडल है.... @ShushriMayawati । उल्लेखनीय है कि मायावती का यह अकाउंट 22 जनवरी को शुरू हुआ था। ट्विटर द्वारा इसे वेरीफ़ाई किये जाने बाद पार्टी ने इसकी पुष्टि कर दी है। अब तक उन्होंने दर्जन भर ट्वीट भी किये हैं। वह सिर्फ़ “ट्विटर सपोर्ट” को फ़ॉलो कर रही हैं जबकि उनके फ़ॉलोअर की संख्या 8,701 हो गई है।

कोई टिप्पणी नहीं: