मधुबनी : नेपाल के कृषि मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने दी गन्ना खरीद की स्वीकृति - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 9 फ़रवरी 2019

मधुबनी : नेपाल के कृषि मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने दी गन्ना खरीद की स्वीकृति

nepal-permit-to-purchase-sugarcane-madhubani
मधुबनी (आर्यावर्त संवाददाता) 09, फरवरी: तेज बहादुर सुवेदी,संयुक्त सचिव,कृषि मंत्रालय,नेपाल सरकार के पत्रांक 207 दिनांक 07.02.2019 के द्वारा जिला प्रषासन,सिरहा को हिमालय सुगर मिल लि0 के माध्यम से नेपाली गन्ना कृषकों के गन्ना की खरीद हेतु निर्धारित दर पर जयनगर अनुमंडल,जिला-मधुबनी(भारत) के गन्ना किसानों की गन्ना के आयात/क्रय की स्वीकृति प्रदान की गयी है।  संयुक्त सचिव, कृषि मंत्रालय,नेपाल सरकार के द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया है कि गन्ना किसानों को गन्ना मूल्य के अतिरिक्त अन्य कोई अनुदान देय नहीं होगा। 

कोई टिप्पणी नहीं: