बेगूसराय : प्रधानमंत्री के आगवन की तैयारी में जुटे प्रशासनिक अधिकारी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 12 फ़रवरी 2019

बेगूसराय : प्रधानमंत्री के आगवन की तैयारी में जुटे प्रशासनिक अधिकारी

prepration-for-modi-rally-in-begusaray
अरुण कुमार (बेगूसराय) माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के बेगूसराय आगमन को लेकर आज मंगलवार को जिलाधिकारी राहुल कुमार तथा पुलिस कप्तान अवकाश कुमार की अध्य्क्षता में कारगिल विजय सभा भवन में एक बैठक आयोजित की गयी,जहाँ जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये। मौके पर डीडीसी कंचन कपूर,बरौनी रिफाइनिरी के प्रभारी प्रबंध निदेशक के०के० जैन, बरौनी रिफाइनरी के वरीय पदाधिकारी मानस बरा,ओ०एस०डी० सचिदानन्द सुमन,ए०एस०पी० मनोज कुमार तिवारी,नगर आयुक्त अब्दुल हमीद,सदर अनुमंडलाधिकारी संजीव कुमार चौधरी सहित अन्य उपस्थित थे। बैठक के बाद जिलाधिकारी राहुल कुमार सहित अन्य अधिकारी सभा स्थल कारगिल विजय भवन से निकलकर उलाव हवाई अड्डा का निरीक्षण करने पहुँचे।

कोई टिप्पणी नहीं: