प्रियंका भी नहीं फूंक पायेंगी कांग्रेस में प्राण : महेंद्र नाथ पांडे - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 10 फ़रवरी 2019

प्रियंका भी नहीं फूंक पायेंगी कांग्रेस में प्राण : महेंद्र नाथ पांडे

priyanka-cannot-revive-congress-mahendra-pandey
बरेली, 10 फरवरी, उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे ने दावा किया कि सूबे की राजनीति में खात्मे की ओर अग्रसर कांग्रेस की वापसी नवनियुक्त महासचिव प्रियंका गांधी के बूते की बात नहीं है। श्री पांडे ने शनिवार रात यूनीवार्ता से कहा कि कांग्रेस को जनता नकार चुकी है और प्रियंका गांधी के सहारे अब सत्ता में लौटने वाली नहीं है। कांग्रेस इससे पहले भी प्रियंका को चुनाव प्रचार में उतार चुकी है। दोनों भाई बहनों ने खूब प्रचार किया, लेकिन नतीजा सिफर ही रहा। जनता पूरी तौर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी नीतियों के साथ है। उन्होंने कहा कि तीन तलाक कानून रद्द करने को कांग्रेस कह रही है, यह भ्रम है, क्योंकि जब वह सत्ता में आएगी तभी तो यह ऐसा कर पाएगी। अयोध्या में विवादित स्थल पर भव्य राम मंदिर के संकल्प को दोहराते हुए उन्होंने कहा कि राम लला का मंदिर आस्था और जनमानस से जुड़ा मुद्दा है, भाजपा इसे पूरा करने के लिए वचनबद्ध है।

कोई टिप्पणी नहीं: