मुजफ्फरनगर जिले में आये छह पाक नागरिकों पर है खुफिया नजर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 28 फ़रवरी 2019

मुजफ्फरनगर जिले में आये छह पाक नागरिकों पर है खुफिया नजर

watch-6-pak-citizen-in-muzaffarnagar
मुजफ्फरनगर, 28 फरवरी, पुलवामा हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच वैध वीजा पर यहां आए पाकिस्तान के छह नागरिकों पर स्थानीय खुफिया इकाई नजर रख रही है। एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। स्थानीय खुफिया इकाई के प्रभारी ने यहां कहा कि छह पाकिस्तानी नागरिक 12 फरवरी को यहां पहुंचे थे और उनके पास वैध वीजा है। 27 मार्च से पहले उन्हें अपने देश लौटना है। उन्होंने कहा कि उनके यहां रहने की अवधि तक वे उनकी गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: