भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची की जारी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 23 मार्च 2019

भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची की जारी

bjp-second-list-sambit-include
नयी दिल्ली, 23 मार्च, भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए शुक्रवार देर रात अपने 36 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की । इस सूची में आंध्र प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए 23 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं जहां 11 अप्रैल को पहले चरण में मतदान होगा। सूची में महाराष्ट्र के लिए छह और ओडिशा के लिए पांच उम्मीदवारों के नाम भी शमिल हैं। इसके अलावा सूची में असम और मेघालय की लोकसभा सीटों के लिए एक-एक उम्मीदवार की घोषणा की गई। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सम्बित पात्रा ओडिशा के पुरी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से आम चुनाव लड़ेंगे। 

कोई टिप्पणी नहीं: