केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने मनोहर पर्रिकर के निधन पर जताया शोक - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 18 मार्च 2019

केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने मनोहर पर्रिकर के निधन पर जताया शोक

central-cabinet-condoles-mourning-manohar-parrikar-s-death
नयी दिल्ली 18 मार्च, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में सोमवार को हुयी केन्द्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। सौम्य व्यवहार एवं सादगी के प्रतीक श्री पर्रिकर के निधन पर मंत्रिमंडल में दो मिनट का मौन रखा गया। केन्द्रीय रक्षा मंत्री और चार बार मुख्यमंत्री रहे 63 वर्षीय श्री पर्रिकर का रविवार शाम गोवा में निधन हो गया था। केन्द्र ने श्री पर्रिकर के निधन पर आज राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। इस दौरान देश की राजधानी के साथ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की राजधानियों का राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। गोवा में सात दिन का राजकीय शोक घोषित है।

कोई टिप्पणी नहीं: