विराट के 41वें शतक के बावजूद हारा भारत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 9 मार्च 2019

विराट के 41वें शतक के बावजूद हारा भारत

despite-virat-s-41st-century-india-defeat
रांची, 08 मार्च,  कप्तान विराट कोहली (123) के 41वें शतक के बावजूद भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में शुक्रवार को 32 रन से हार का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया ने इस जीत से पांच मैचों की सीरीज में स्कोर 1-2 कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया ने ओपनर उस्मान ख्वाजा (104) के पहले वनडे शतक और कप्तान आरोन फिंच (93) की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी तथा दोनों के बीच 193 रन की ओपनिंग साझेदारी के दम पर 50 ओवर में पांच विकेट पर 313 रन का मजबूत स्कोर बनाया जबकि भारतीय टीम विराट के शतक के बावजूद 48.2 ओवर में 281 रन पर सिमट गयी।

कोई टिप्पणी नहीं: