मधुबनी : ELE ट्रेसेज एप्प का पदाधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 19 मार्च 2019

मधुबनी : ELE ट्रेसेज एप्प का पदाधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

ele-app-training-madhubani
मधुबनी (आर्यावर्त संवाददाता) 19,मार्च, जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी,मधुबनी के द्वारा मंगलवार को नगर भवन,मधुबनी के परिसर में सभी सेक्टर दंडाधिकारियों,पुलिस पदाधिकारियों एवं स्टैटिक सर्विलांस टीम तथा फ्लाइंग स्क्वायड टीम के पदाधिकारियों को ई0एल0ई0 ट्रेसेज एप्प से संबंधित कार्यो का प्रषिक्षण दिया गया। प्रषिक्षण कार्यक्रम में अपर समाहत्र्ता,मधुबनी, श्री दुर्गानंद झा, उप-निर्वाचन पदाधिकारी, मधुबनी, श्री विकाष कुमार, अनुमंडल लोक षिकायत निवारण पदाधिकारी,फुलपरास, श्री सुनील कुमार,जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी,मधुबनी, श्री आलोक नदंन सिंह समेत अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे। प्रषिक्षण में जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी,मधुबनी के द्वारा सभी पदाधिकारियों को ई0एल0ई0-ट्रेसेज एप्प के इस्तेमाल के बारे में सभी सेक्टर दंडाधिकारियों,पुलिस पदाधिकारियों एवं स्टैटिक सर्विलांस टीम तथा फ्लाइंग स्क्वायड टीम के सदस्यों को प्रषिक्षण दिया गया। जिसमें सभी पदाधिकारियो के मोबाईल में एप्प इंस्टाॅल किया गया। तथा उन्हंे बताया गया कि रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर से लाॅगिन करने पर एक ओ0टी0पी0 आयेगा,क्लिक करने पर जिन पदाधिकारियों को जो कार्य करना है,उसे सेलेक्ट करने पर स्टार्ट लोकेषन पर दबाना होगा। स्टार्ट लोकेषन दबाने पर संबंधित पदाधिकारियों का जी0पी0एस0 लोकेषन ट्रैक होने लगेगा।

कोई टिप्पणी नहीं: