मधुबनी : निर्वाचन संबंधी विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा बैठक डीएम ने की - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 23 मार्च 2019

मधुबनी : निर्वाचन संबंधी विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा बैठक डीएम ने की

election-inspaction-meeting-madhubani
मधुबनी (आर्यावर्त संवाददाता) 23 मार्च, लोक सभा आम निर्वाचन 2019 के परिप्रेक्ष्य में मधुबनी जिले के झंझारपुर तथा मधुबनी लोक सभा क्षेत्रों में निर्वाचन संबंधी चल रही विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा बैठक जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह जिला पदाधिकारी, मधुबनी के अध्यक्षता में समाहरणालय के सभागार कक्ष मंे सम्पन्न हुई। इस समीक्षा बैठक मेें कार्मिक प्रबंधन कोषांग,मधुबनी/ ई.वी.एम. प्रबंधन कोषांग,मधुबनी/परिवहन प्रबंधन कोषांग, मधुबनी/प्रषिक्षण प्रबंधन कोषांग, मधुबनी/मतपत्र/डम्मी बैलेट/पोस्टल प्रबंधन कोषांग, मधुबनी/आदर्ष आचार संहिता प्रबंधन कोषांग,मधुबनी/अभ्यर्थी व्यय अनुश्रवण प्रबंधन कोषांग, मधुबनी/प्रेक्षक प्रबंधन कोषांग, मधुबनी/विधि-वयवस्था प्रबंधन कोषांग, मधुबनी/मीडिया प्रबंधन कोषांग, मधुबनी/डब्डब् प्रबंधन कोषांग, मधुबनी/कम्युनिकेषन प्रबंधन कोषांग, मधुबनी/स्वीप प्रबंधन कोषांग एवं पी0डब्लू0डी0, प्रबंधन कोषांग, मधुबनी/मूलभूत सुविधा प्रबंधन कोषांग, मधुबनी/मतगणना प्रबंधन कोषांग, मधुबनी आदि कोषांग के नोडल पदाधिकारी से क्रमवार समीक्षा की गई । सभी कोषांग के नोडल पदाधिकारियों ने पी0पी0टी0 प्रस्तुतीकरण के माध्यम से अपने कोषांग की तैयारियों के बारे में अपना विस्तृत ब्योरा प्रस्तुत किये। यह समीक्षात्मक बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि जिले में चल रहे चुनाव संबंधी तैयारियों की समीक्षा आयुक्त दरभंगा, प्रमंडल के द्वारा सोमवार को की जाएगी। मौके पर दूर्गानन्द झा, अपर समाहत्र्ता, मधुबनी/श्री विकास कुमार,उप निर्वाचन  पदाधिकारी,मधुबनी/श्री बुद्धप्रकाष, जिला विषेष कार्य पदाधिकारी,मधुबनी/श्री रविषंकर, जिला योजना पदाधिकारी, मधुबनी/श्री सुषील कुमार,जिला परिवहन पदाधिकारी, मधुबनी आदि पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: