बिगड़े रिश्तों के बीच भारत पाकिस्तान दिवस का करेगा बहिष्कार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 23 मार्च 2019

बिगड़े रिश्तों के बीच भारत पाकिस्तान दिवस का करेगा बहिष्कार

india-to-boycott-pak-diwas
नयी दिल्ली, 22 मार्च, पुलवामा हमले से बिगड़े रिश्तों के बीच हुर्रियत नेताओं को आमंत्रित किये जाने के विरोध में भारत यहाँ कल होने वाले पाकिस्तान दिवस से संबंधित कार्यक्रम का बहिष्कार करेगा, इस कार्यक्रम में भारत अपना कोई सरकारी प्रतिनिधि नहीं भेजेगा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने शुक्रवार को पत्रकारों को यह जानकारी दी। गौरतलब है कि 23 मार्च 1940 मुस्लिम लीग ने लाहौर में एक प्रस्ताव पारित कर पाकिस्तान को अलग राष्ट्र के रूप में बनाये जाने की घोषणा की थी, इसलिए हर साल उस दिन पाकिस्तान दिवस मनाया जाता है।

कोई टिप्पणी नहीं: