मनसे लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेगी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 18 मार्च 2019

मनसे लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेगी

mns-will-not-fight-election
मुंबई, 17 मार्च, महाराष्ट्र में राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) अगले महीने होने वाला लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेगी।  मनसे के एक नेता ने कहा कि पार्टी के अध्यक्ष राज ठाकरे 19 मार्च को एक जनसभा में अपना राजनीतिक रुख स्पष्ट करेंगे। मनसे की स्थापना 2006 में राज ठाकरे ने शिवसेना के संरक्षक और अपने चाचा बाल ठाकरे से अलग होकर की थी। 2009 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने कुल 288 सीटों में से 19 सीटों पर जीत दर्ज की थी। 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में पार्टी एक भी सीट पर जीत दर्ज नहीं कर पाई थी। महाराष्ट्र की कुल 48 लोकसभा सीटों पर 11 से 29 अप्रैल के बीच चार चरणों में चुनाव होंगे। 

कोई टिप्पणी नहीं: